Friday, August 14, 2020

एक सितारा ऐसा भी था

 छोटा सा, खिलता सा, 

पानियों में , मिलता सा, 

चलता सा, रुकता सा, 

गिरता सा, झुकता सा , 

राज दुलारा ऐसा भी था 

एक सितारा ऐसा भी था 


बचपने की सादगी से ले कर, 

जवानी के अरमानों तक, 

फिल्म की शुरुआत से ले कर , 

नाटक के अंजामों तक, 

एक पिटारा ऐसा भी था , 

एक सितारा ऐसा भी था 


हस्ता था वो दिल से पूरे, 

छोड़ गया वो ख्वाब अधूरे, 

उछलता था, बहकता था 

जोश में थिरकता था , 

एक इशारा ऐसा भी था , 

एक सितारा ऐसा भी था, 


म्यूजिक की मस्ती से, 

डांस और रोमांस तक, 

चीनी की चाशनी में खोया , 

छोटे बड़े चांस तक, 

एक इकतारा ऐसा भी था, 

एक सितारा ऐसा भी था , 



खूब हॅसाये, खूब रुलाये , 

सबको वो एक शैर कराये, 

नयी नयी  तरकबों से , 

सुलझाए,उलझाए 

किस्से सुनाये , 

बड़ा प्यारा ऐसा भी था , 

एक सितारा ऐसा भी था , 


माँ की याद में डूबा , 

पिता का गौरव, 

धोनी की याद दिलाता , 

हरसू फैला सौरभ, 

एक बहारा ऐसा भी था ,

एक सितारा ऐसा भी था , 


ख्वाब थे उसके आसमान से आगे , 

नींद में ही वो कई बार जागे, 

बर्फ की चादरों में लिपटा , 

झील की खुशबू से लथपथ 

एक शिकारा ऐसा भी था , 

एक सितारा ऐसा भी था , 


सितारों में मिल गया वो एक सितारा , 

बहुत याद आएगा , 

इंसानों की हद को , 

वो हमेशा याद दिलाएगा , 

छोड़ गया जो  काम अधूरे,

करने वो वापस आएगा , 

एक सितारा ऐसा भी था 

एक सितारा ऐसा भी था .

No comments:

Post a Comment

मेरी कहानी

 एक शक्ति है अजीब सी ,  एक प्रकाश है गजब का ,  एक पुंज है अनंत सा,  ना शुरू, ना ही अंत सा,  हर समय, हर पल ,  एक नशा,  एक राह है अधूरी सी,  ल...